मधेपुरा, अक्टूबर 27 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि ​प्रखंड ई किसान भवन में सोमवार को बासंतिक (रबी) महाभियान 2026 के तहत किसानों को रबी फसल की खेती करने एवं कीट-व्याधि से बचाव को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड तकनीकी प्रबंधक जयकुमार भारतीय और कृषि समन्वयक प्रवीण कुमार समेत लगभग 100 किसानों ने हिस्सा लिया और कृषि विशेषज्ञों से खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। ​कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र मधेपुरा के वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र चौरसिया व डॉ. पंकज कुमार यादव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार तथा किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष हेमचंद्र विश्वास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण का किया गया आयोज...