मधेपुरा, अक्टूबर 28 -- Madhepura News: कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में वासंतिक रबी महाअभियान के तहत मंगलवार को प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ आधुनिक और टिकाऊ खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ शशिभूषण सुमन, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आरपी शर्मा, डॉ आशुतोष सिंह, बीएओ राजकुमारी, आत्मा अध्यक्ष नित्यानंद ऋषिदेव और प्रखंड जदयू अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में किसानों को आत्मा योजना, किसान पाठशाला, किसान गोष्ठी और प्रत्यक्षण कार्यक्रमों के उद्देश्यों तथा उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: रबी फसलों और बीज...