मधेपुरा, सितम्बर 30 -- Madhepura News: शंकरपुर। शंकरपुर थाना पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रायभीर पंचायत के बसंतपुर वार्ड-14 में छापेमारी कर शराब बरामद की है। पुलिस ने अनिल यादव के ठिकाने से 6 पीस बीयर, 2 पीस फुल क्वाटर विदेशी शराब और 9 टेट्रा पैक बरामद किया। पुलिस के अनुसार, शराब घर की जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई थी, जिसे छापेमारी के दौरान जमीन खोदकर बरामद किया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अनिल यादव किराना दुकान की आड़ में विदेशी शराब का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके ठिकाने पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी शराब बेचने के आरोप में कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, शंकरपुर पुलिस द्वारा दो बार तथा उत्पाद विभ...