मधेपुरा, अक्टूबर 27 -- Madhepura News: कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के रामनगर महेश पंचायत स्थित काली मंदिर परिसर में मंगलवार को काली पूजा व मेला आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गयी। श्यामा पूजा मेला समिति के अध्यक्ष पंडित जयचंद्र झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में काली पूजा व मेला आयोजन को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पर चर्चा की गयी। बैठक में माता की दानपेटी को खोला गया और उसमें दान स्वरूप दिए गए पैसे की गिनती की गयी। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सभी ग्रामवासियों के लिए साल में एक बार चार दिवसीय काली पूजा व मेला महत्वपूर्ण पर्व के रूप में आता है। इसमें सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है और सब लोग मिलजुल कर पूजा मेला आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दें। इस दौरान बताया गया कि मूर्तिकार द्वारा प्रतिमा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा...