मधेपुरा, जुलाई 7 -- Madhepura News: मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीआरडीए के झल्लू बाबू सभागार सोमवार को ग्राम सभा का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता डीएम अभिषेक रंजन ने की। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा निर्गत मार्गदर्शिका के आलोक में केन्द्र प्रायोजित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के बारे में बताया गया। इन योजनाओं के तहत जिले के 6 प्रखंडों मधेपुरा, कुमारखंड, सिंहेश्वर, मुरलीगंज, ग्वालपाड़ा, एवं उदाकिशुनगंज प्रखंड में पंचायत स्तरीय कर्मियों द्वारा सर्वे किया जाना है। कुल 13 गांव का चयन किया गया है। इन गांव के विभिन्न संकेतको का प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना मोबाईल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सर्वे कराकर ग्राम विकास योजना तैयार की जानी है। सर्व...