मधेपुरा, अक्टूबर 6 -- Madhepura News: शंकरपुर ​शंकरपुर प्रखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का एक गंभीर मामला सामने आया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की शिकायत के बाद बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव और मधेपुरा के जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी एमएलसी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मौरा-झरकाहा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा उन्हें जानकारी दी गई कि शंकरपुर प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 18 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। हालांकि, इनमें से केवल चार उप स्वास्थ्य केंद्रों के पास ही अपना भवन उपलब्ध है। शेष 14 उप स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से भवनहीन हैं।

बिना चिकित्सक के स्वास्थ्य के...