मधेपुरा, अगस्त 5 -- Madhepura News: चौसा। रसलपुर धुरिया पंचायत के कलासन चौक पर रविवार की देर शाम कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने शिविर का शुभारंभ किया। बताया गया कि भागलपुर जिले के महादेवपुर गंगा घाट से गंगाजल जल भरकर बाबा सिंघेश्वर नाथ सहित अन्य मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। इसके लिए चौसा-भटगामा और चौसा-उदाकिशुनगंज के रास्ते जाने वाले कांवरिया के लिए कलासन चौक पर सेवा शिविर शुरू किया गया है। मौके पर श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, भाजपा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, पूर्व प्राचार्य नवल किशोर जायसवाल, चंद्रिका प्रसाद जायसवाल, गोपाल यादव, नवल नवाब, बबलू भगत, रघुनंदन भगत, चंद्रभानु कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Madhepura News: प्रखंड के शिवालयों म...