मधेपुरा, सितम्बर 14 -- Madhepura News: आलमनगर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में संचालित कम्युनिटी किचन में भारी अनियमितता का बाढ़ पीड़ितों ने आरोप लगाया है। रविवार की दोपहर गंगापुर पंचायत के कुमरा बासा में संचालित कम्यूनिटी किचन में उपयोग होने वाले आलू अच्छे किस्म की नहीं है। प्रतिनियुक्त राजस्व कर्मचारी कमलेश शर्मा की देखरेख में रात के भोजन के लिए सब्जी की तैयारी की जा रही थी। खापुर पंचायत के सबरीनगर दो कठिया बाढ़ आश्रय स्थल में रविवार को दिन का भोजन करीब तीन बजे दिन में खिलाया गया। प्रभावित लोगों का आरोप है कि शुक्रवार की रात से शुरू कम्यूनिटी किचन में कभी भी सही तरीके से भोजन नहीं खिलाया गया। यह भी पढ़ें- मनिहारी में बाढ़ की भयावह तस्वीर, नाव से गांवों में पहुंचे पप्पू यादव बाढ़ आश्रय स्थल सबरीनगर नगर दो कठिया के प्रभा...