Madhepura News: कप-सिरप करोबारी हुए गिरफ्तार
मधेपुरा, अगस्त 3 -- Madhepura News: मधेपुरा। कप-सिरप कारोबारी को चांदनी चौक पर भर्राही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भर्राही थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने डेढ़ महीने से फरार चल रहे दीनापट्टी-पड़रिया निवासी अंशु कुमार, पिता घनश्याम यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अंशु कुमार और कुणाल कुमार चांदनी चौक सहित आसपास के क्षेत्र में युवाओं को कप-सिरप बेचकर बर्वाद करने का काम कर रहे थे। मालूम हो कि 19 जून 2026 को 11 कप-सिरप के साथ चाय दुकानदार कुणाल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों युवकों की गिरफ्तारी से कप-सिरप कारोबार पर हद तक अंकुश लग सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.