मधेपुरा, अक्टूबर 28 -- Madhepura News: सिंहेश्वर। निज संवाददाता मधेपुरा जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के कटैया नहर पुल के पास दिनदहाड़े एक ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर 15 हजार रुपये लूट लिए गए। पीड़ित ने सिंहेश्वर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियां वार्ड संख्या 14 निवासी अंकित कुमार ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि बुधवार को अपना ई-रिक्शा चलाकर मधेपुरा ईएमआई जमा करने जा रहा था उसके पास ईएमआई के 15 हजार रुपये नकद थे जैसे ही वह कटैया नहर पुल के पास पहुंचा, पल्सर 220 बाइक (नंबर का अंतिम अंक 3039) पर सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया, नीचे गिरा दिया और मारपीट करने लगे। इसके बाद उसके पास रखे 15 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणो...