Madhepura News: ऑटो व स्कॉर्पियो की टक्कर में पांच घायल, दो रेफर
मधेपुरा, सितम्बर 30 -- Madhepura News: कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। मीरगंज से जदिया जाने वाली वाले मुख्य मार्ग स्टेट हाईवे 91 पर पुराना थाना के सामने मंगलवार को ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच आमने सामने हुई टक्कर में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीण और कुमारखंड पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ नवीन भारती ने प्राथमिक इलाज कर ऑटो चालक और एक महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। बताया गया कि ऑटो चालक रमेश यादव मुरलीगंज में सवारी बैठाकर कर कुमारखंड जा रहा था। जैसे ही कुमारखंड पुराना थाना के सामने पहुंचा कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार की स्कार्पियो बीआर 43 पी 6298 ने ऑटो में टक्कर मार दिया। यह भी पढ़ें- पहले पेज के लिएः-एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़न्त में डीएफओ इट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.