मधेपुरा, अगस्त 17 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि गंगापुर पंचायत के वार्ड दो खुशरूपट्टी स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य वद्यिालय से शनिवार को एमडीएम का 25 से 30 बोरा चावल ऑटो से बाहर भेजे जाने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को प्रभारी बीईओ बबीता कुमारी जांच के लिए वद्यिालय परिसर पहुंची। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों ने वद्यिालय प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने बताया कि रतनपट्टी गांव का एक अनाज व्यापारी अक्सर वद्यिालय का एमडीएम चावल अपने ऑटो पर लादकर ले जाता है। ग्रामीणों ने मौके पर ऑटो सहित व्यापारी को पुलिस के हवाले कर दिया है। ग्रामीणों के आग्रह पर बीईओ बबीता कुमारी ने एचएम माला कुमारी को फोन कर मौके पर बुलाया, लेकिन मौके पर नहीं पहुंची। एचएम की गैरहाजिरी के बाद बीईओ ने वद्यिालय के रसोइया से पूछताछ कर आधिकारिक बयान दर्ज ...