मधेपुरा, अगस्त 9 -- Madhepura News: मधेपुरा, निज संवाददाता भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन (मुख्यालय परिसर) के एमएड विद्यार्थियों द्वारा इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को पार्वती साइंस कॉलेज, मधेपुरा में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बीएड विद्यार्थियों में विषयगत ज्ञान, तार्किक क्षमता, प्रतिस्पर्धात्मक भावना तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता का विकास करना था।

प्रतियोगिता विवरण पार्वती साइंस कॉलेज के निर्देशन में आयोजित वस्तुनिष्ठ आधारित क्विज में बीएड के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन लड़कों एवं लड़कियों के लिए पृथक वर्गों में किया गया। प्रतियोगिता के बाद बॉयज वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय तथा गर्ल्स वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान...