Madhepura News: एनीमिया की समय पर पहचान व समुचित उपचार जरूरी
मधेपुरा, अगस्त 26 -- Madhepura News: मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत एनीमिया मुक्त बिहार विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम अभिषेक रंजन ने की। यह विशेष अभियान 25 अगस्त से 30 नवंबर तक जिले में संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य जिले में एनीमिया की समस्या की प्रभावी पहचान, समय पर जांच, उपचार एवं रोकथाम सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से बच्चों, किशोर-किशोरियों, महिलाओं तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनीमिया के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लक्षित लाभार्थियों की जांच, एनीमिया की पहचान, आवश्यक उपचार एवं आयरन-फोलिक एसिड अनुपूरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bih...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.