मधेपुरा, जुलाई 9 -- Madhepura News: मधेपुरा, नगर संवाददाता। घैलाढ़ प्रखंड के भान टेकठी स्थित सोनाय अनूप उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को हटाने व निलंबन से आक्रोशित छात्र-छात्राओं में छात्र- छात्राओं का आक्रोश गुरुवार को सड़क पर फूट पड़ा। आक्रोशित छात्र- छात्राओं ने एचएम के निलंबन के विरोध में मधेपुरा-सहरसा एनएच 107 को रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। एचएम का निलंबन समाप्त कर उन्हें उसी विद्यालय में नियुक्त करने की मांग की। एनएच 107 करीब ढाई घंटे जाम रहने के कारण दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक मो. इमरान आलम को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाए जाने तथा तत्कालीन प्रभारी मुकेश कुमार को निलंबित किया जाना उचित नहीं है। छात्र-छात्राओं ने कहा कि मुकेश कुमार के कार्यका...