मधेपुरा, नवम्बर 22 -- Madhepura News: मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने, निवेश की संभावनाओं को प्रोत्साहित करने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्यमी संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम अभिषेक रंजन ने की। बैठक में जिले के विभिन्न उद्यमियों ने अपने उद्योग एवं व्यवसाय से संबंधित समस्याओं, निवेश की संभावनाओं और उद्योगों की स्थापना एवं संचालन में आ रही कठिनाइयों से डीएम को अवगत कराया गया। उद्यमियों ने विभिन्न क्षेत्रों में नए निवेश की संभावनाओं पर अपने विचार एवं सुझाव दिए। डीएम ने प्रत्येक उद्यमी की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना और त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित बैंक अधिकारियों एवं विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हों...