Madhepura News: उदाकिशुनगंज: डीएम एसपी ने बूथ का लिया जायजा।
मधेपुरा, अक्टूबर 23 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। कोशी स्नातक विधान परिषद चुनाव का जायजा लेने डीएम अभिषेक रंजन व एसपी डॉ संदीप सिंह ने शुक्रवार को उदाकिशुनगंज प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केन्द्र पहुंचे। डीएम ने मतदाताओं को शांतिपूर्ण माहौल में भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। वहीं मतदान कर्मियों को डीएम ने निर्देश दिया कि मतदान केन्द्र के अंदर जो भी मतदाता चार बजे से पूर्व लाइन में लगकर अपने वोट का इंतजार करते हैं, वैसे मतदाता नियत समय के बाद भी मतदान करेंगें। वहीं डीएम ने पीठासीन अधिकारी एवं मतदान केन्द्र पर तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि समय सीमा के बाद कोई भी मतदाता मतदान केन्द्र के अंदर प्रवेश वर्जित रहेगा। यह भी पढ़ें- Madhepura News: उदाकिशुनगंज : एमएलसी चुनाव में 66 प्रतिशत वोटरों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.