मधेपुरा, सितम्बर 13 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। एच एस कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। जिसमें टीपी कालेज मधेपुरा बनाम केपी कालेज मुरलीगंज के बीच खेला गया।इस रोमांचक मुकाबले में टीपी कालेज मधेपुरा ने 1- 0 से फाइनल मैच जीतकर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया। टीपी कालेज मधेपुरा टीम शुरू से हीं केपी कालेज मुरलीगंज टीम पर दबदबा बनाये रखा। फास्ट हाफ में हीं टीपी कालेज की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला गोल महज 20 मिनट के अंतराल में हीं दाग दिया। जबकि केपी कालेज मुरलीगंज पूरे खेल के दौरान गोल दागने का प्रयास किया। परंतु अंतिम क्षण तक असफल रहा।इस तरह टीपी कालेज मधेपुरा की टीम 1-0 से फाइनल मैच जीतकर विजेता कप पर अपना कब्जा लिया।वहीं महिला फुटबॉल मैच मेजबान टीम हरिहर साहा काल...