मधेपुरा, नवम्बर 6 -- Madhepura News: आलमनगर एक संवाददाता इटहरी गांव में बुधवार की रात चौकी पर बैठे व्यक्ति पर बाइक सवार व्यक्ति ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। हालांकि उक्त व्यक्ति बाल-बाल बच गया पीड़ित व्यक्ति इटहरी वार्ड एक का दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे अपने दलान में चौकी पर बैठा था। उसी समय दो बाइक सवार चार बदमाशों ने अचानक आ धमकता और फायरिंग शुरु किया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि पहले गोली चलते हीं जमीन पर लुढ़क गया। लुढ़कने के बाद भी गोली चलती रही। बताया गया कि बदमाशों ने चार गोलियां चलाई। मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति ने थाने में आवेदन देकर बदमाशों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने का गुहार लगाया है। गोलीबारी को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। उधर घटना की सूचना पर गुरुवार की शाम एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ...