Madhepura News: आलमनगर: भू विवाद में हुई मारपीट, पांच लोग हुए जख्मी
मधेपुरा, जुलाई 6 -- Madhepura News: आलमनगर, एक संवाददाता। कुंजौड़ी पंचायत के गनौल गांव के पास बहियार में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में लोग जख्मी हो गए। परिजनों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। घटना रविवार की दोपहर की बतायी गयी है। बताया गया कि पास के गांव पुरैनी प्रखंड के फुलो बासा के सियाराम मेहता और उसका पुत्र मंटु मेहता अन्य लोगों के साथ फसल लगी सिलिंग की जमीन को जबरन जोतने लगे। बताया गया कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने कुदाल से सिर पर प्रहार कर गनौल के उमेश पासवान को जख्मी कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे चार टांका लगाया है। वहीं मारपीट से इसी पक्ष के बीच बचाव करने वाले मंगली देवी, बबीता देवी, बॉवी कुमार और करण कुमार भी जख्मी व चोटिल हो गए। प्रभारी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मामले में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.