Madhepura News: आग लगने से दो घर व सामान खाक
मधेपुरा, अक्टूबर 12 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के भतखोड़ा पंचायत के वार्ड नौ कटेया टोला में सोमवार को करीब 11 बजे अचानक आग लगने से दो लोगों का घर और सामान जलकर राख हो गया। अगलगी मोटरसाइकिल, अनाज, फर्नीचर आदि सामान आग की भेंट चढ़ गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर आग बुझाई। अगलगी से प्रभावित समीम आलम और अकरम आलम पिता मो. सराजु के घर में आग लगने से हजारों का सामान जल गया। समय रहते ग्रामीणों की सूझबूझ और दमकल टीम की मशक्कत से आसपास के कई घर आग की चपेट में आने से बच गए। यह भी पढ़ें- Katihar News: शॉर्ट सर्किट से घर और दुकान जलकर राख, लाखों की क्षति सीओ किसलय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थल जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.