मधेपुरा, अक्टूबर 10 -- Madhepura News: कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र व दुर्गा पूजा मेला आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज होने लगी है। बीडीओ शशिभूषण सुमन प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों में दुर्गा मंदिर व मेला आयोजन को लेकर स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इसराइन खुर्द पंचायत के खुर्दा महोत्सव स्थल, परमानंदपुर बाजार व लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत के हनुमान नगर स्थित दुर्गा मंदिर पहुंच कर वहां पर आयोजित होने वाले पूजा व मेला कार्यक्रम का जायजा लिया। बीडीओ ने बताया कि स्थानीय कमेटी सदस्य व अध्यक्ष सचिव आदि से पूजा अर्चना व मेला कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली गयी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार में दुर्गापूजा की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा ...