मधेपुरा, सितम्बर 25 -- Madhepura News: शंकरपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड स्थित हरिराहा सायफन चौक पर अनंत पूजा मेला आयोजन को लेकर तैयारी तेज कर दी गयी है। शांतिपूर्ण माहौल में मेला आयोजन को लेकर ब्लॉक परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम संतोष कुमार और एसडीपीओ अजय कुमार ने संयुक्त रूप से की। एसडीएम संतोष कुमार और एसडीपीओ अजय कुमार ने कहा कि अनंत पूजा मेला क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि मेला पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और अनुशासित माहौल में संपन्न हो। उन्होंने मेला कमेटी के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि वे विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। यह भी पढ़ें- Siwan News भगवानपुर व सकरी का महावीरी मेला शांतिपूर्ण संपन्न मेला परिसर में...