मधेपुरा, अक्टूबर 2 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि हरिपुर कला पंचायत के रामपुर टोला में शुक्रवार को करीब तीन बजे सड़क से गुजर रहे ट्रेक्टर के ट्रेलर से कूदकर एक अज्ञात बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गयी है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार गांव के मुख्य सड़क होकर एक ट्रेक्टर जा रहा था। जिसके ट्रेलर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति बैठा था। इसी बीच उक्त व्यक्ति अचानक ट्रेलर से कूद गया। जब तक आसपास के लोग पहुंचे तब तक वे दम तौर दिया। खबर भेजे जाने तक उक्त शव की पहचान नहीं हो पाई थी। थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने की सूचना पर पुलिस को भेजा गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत पहचान कराने और शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...