Madhepura News: अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया
मधेपुरा, अक्टूबर 14 -- Madhepura News: कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में आग से बचाव और आपात स्थिति में सुरक्षा के उपायों की जानकारी देने के लिए अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इसराइन खुर्द पंचायत के यदुआपट्टी में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से आग बुझाने के तरीके समझाए और लोगों को आपात स्थिति में सतर्कता बरतने की जानकारी दी। बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना चाहिए और सुरक्षित तरीके से बचाव के उपाय अपनाना चाहिए। इस दौरान फायर एक्सटिंग्विशर के इस्तेमाल की विधि समझायी गयी। जागरूकता कार्यक्रम में गैस सिलेंडर में आग लगने और बिजली से आग लगने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से बचाव करने के उपायों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में हवलदार शिरीष कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.