नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Google आज अपना सालाना 'Made by Google' इवेंट आयोजित करने के लिए तैयार है। इस सालाना हार्डवेयर इवेंट में, कंपनी के नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Google Pixel 11 Series कहा जा रहा है को लॉन्च किया जाएगा। पिछले सालों की तरह, 2026 की इस फ्लैगशिप लाइनअप में भी चार मॉडल हो सकते हैं। इसके अलावा, ऐसी भी खबरें हैं कि Pixel Watch 5 भी लॉन्च हो सकती है। साथ ही, Google के पहले ब्लूटूथ ट्रैकर के साथ लोकेशन ट्रैकर सेगमेंट में भी एंट्री कर सकती है, जिसे Pixel Tag के तौर पर पेश किया जा सकता है। इवेंट में क्या-क्या खास होगा और कहां लाइव इवेंट देख पाएंगे, चलिए बताते हैं...Made by Google Event: यहां देखें लाइव 'मेड बाय गूगल' इवेंट आज एक कीनोट स्पीच के साथ शुरू होगा, जो PT समय के अनुसार दोपहर 3 बजे तय है। यह समय गूगल के आम तौर प...