नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- Maa lakshmi aarti lyrics om jai laxmi mata, मां लक्ष्मी की आरती : आज के दिन शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की विधि- विधान के साथ पूजा की जाएगी। शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी माता की पूजा करने का विधान है। आज के दिन श्रद्धालु मां की आराधना कर परिवार की सुख- समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। इस दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और जागकर पूजा करने वाले भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। आज पूर्णिमा के दिन घरों में खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे चंद्रमा की रोशनी में रखी जाती है। इसके बाद सुबह परिवार के सदस्यों में प्रसाद के रूप में खीर वितरित की जाती है। शरद पूर्णिमा की पूजा बिना माता लक्ष्मी की आरती के अधूरी मानी जाती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आज शरद पूर्णिमा के दिन पूरी ...