नई दिल्ली, अगस्त 28 -- Chandra Grahan Peak Time 2026 in India: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज 28 अगस्त को सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर लग गया है। इस समय ग्रहण का उपछाया स्पर्श था यानी जिस समय ग्रहण प्रारंभ होता है। सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर ग्रहण आंशिक तौर पर प्रारंभ हुआ। अब 09 बजकर 43 मिनट पर भारत में यह चंद्र ग्रहण अपने चरम पर रहेगा। इस ग्रहण का समापन सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर होगा। लेकिन पूर्ण रूप से ग्रहण का प्रभाव दोपहर 12 बजकर 32 मिनट के आसपास होगा। यह ग्रहण शनि की कुंभ राशि और राहु के शतभिषा नक्षत्र में लगा है। खास बात यह है कि इस ग्रहण से ठीक 2 हफ्ते पहले साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रहण कम समय सीमा में लगते हैं, तो इनका देश-दुनिया पर अधिक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि क्या यह ग्रहण भारत में दिखेगा औ...