लखनऊ, फरवरी 4 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में अचानक मौसम ने करवट ली। मंगलवार की सुबह जब लोग दफ्तर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी आसमान काले घने बादलों से भर गया। शाम जैसा अंधेरा होने लगा। इसके बाद तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मंगलवार की सुबह लखनऊ तक पहुंचा। इसे अचानक बारिश हुई। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम नहीं खुलेगा। हालांकि आज बारिश नहीं लेकिन कोहरा सताएगा। मंगलवार को बदली-बारिश की वजह से दिन का पारा नीचे लुढ़का। तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम 20.4 दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 5.3 ज्यादा रहा।आज घने कोहरे का अलर्ट, गलन बढ़ेगी पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद बुधवार से गलन फिर बढ़ेगी। साथ ही रात के तापमान में तीन से चार डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.