Lucknow News: 51 मातृशक्तियों के हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा ईश्वर धाम मंदिर
लखनऊ, जुलाई 27 -- Lucknow News: इंदिरानगर सेक्टर-आठ स्थित ईश्वर धाम मंदिर प्रांगण का वातावरण रविवार शाम आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। शास्त्रीय गायन, नृत्य व भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों के बीच 51 मातृशक्तियों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संदेश दिया। साड़ी में महिला समूह की योग की अनुशासित और आकर्षक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंगल फाउंडेशन की ओर से मंदिर की संरक्षक शारदा पांडेय की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भजन गायक किशोर चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने अपने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सरस्वती व गणेश वंदना के बाद मंगल फाउंडेशन की अध्यक्ष गीता शुक्ला और सह संयोजक मिथलेश शंखधर ने 51 मातृशक्तियों के साथ श्रीहनुमान चालीसा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.