लखनऊ, सितम्बर 2 -- Lucknow News: मानक नगर इलाके में नहर किनारे मृत मिली कैम्पवेल रोड की परवीन उर्फ पूजा (28) की 50 हजार रुपये मांगने और धमकी देने पर गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद आरोपी रेलवे कर्मचारी धीरज कुमार सोनकर (55) महिला का शव ई-रिक्शे से ले जाकर नहर में फेंकने जा रहा था। पर, राहगीरों के गुजरने की वजह से हड़बड़ी और पकड़े जाने के डर से शव को नहर किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गया था। मानक नगर पुलिस ने हत्यारोपी धीरज को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त ई रिक्शा कब्जे में ले लिया है। मानक नगर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि धीरज कुमार सोनकर आलमबाग वीजी कॉलोनी का रहने वाला है। उसने रेलवे का दूसरा मकान मानक नगर स्लीपर ग्राउंड शांतिपुरम कॉलोनी में भी ले रखा था। धीरज आरडीएसओ में ग्रुप डी हेल्पर पद पर कार्यरत है। पुलिस का द...