लखनऊ, अगस्त 3 -- Lucknow News: लखनऊ में नौ करोड़ रुपये खर्च करके बनाए गए 40 बस शेल्टर कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं। बस शेल्टर पर सिटी बसों का ठहराव के लिए 5वीं बार टेंडर जारी किया। बावजूद निवेशक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। अब टेंडर की शर्तो को और सरल बनाने की तैयारी हैं। ताकि निवेशक स्मार्ट बस शेल्टरों पर सिटी बसों का ठहराव करा सके। लखनऊ जैसे महानगर में सिटी बसों का ठहराव सड़क पर हो रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत वर्ष 2019 में नौ करोड़ रुपये खर्च करके 40 बस शेल्टर बनाए गए थे। छह साल गुजरने के बाद भी ये बस शेल्टर शोपीस बने हुए हैं। यहां दिन-रात श्रमिकों, नशा करने वालों का जमावड़ा रहता है। इससे 115 ई-बसों और करीब 15 हजार दैनिक यात्रियों को सड़क पर ही बस का इंतजार करना पड़ रहा है। अगर इन बस शेल्टरों पर सिटी बसों का ठहराव होने लगे तो काफी हद तक यात्र...