लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता ग्राम्य विकास आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में विभागीय चयन समिति (डीपीसी) की बैठक में 39 सहायक विकास अधिकारी को संयुक्त खंड विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है।डिजिटल माध्यम (मानव सम्पदा पोर्टल) से आयोजित इस डीपीसी प्रक्रिया से न केवल पदोन्नति की कार्यवाही में पारदर्शिता आई है, बल्कि विभागीय कार्यों में भी तेजी आएगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्त प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि इस निर्णय से ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और ब्लॉक स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पांच साल की सेवा पर ही बन सकेंगे अब ज्वाइंट बीडीओ यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले 455 लेखपाल...