Lucknow News: 250 घरों पर तीन दिन से अंधेरे का साया, पानी-पढ़ाई सब ठप
लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: गोसाईंगंज,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज नगर पंचायत के साहन टोला वार्ड और नेवातिन टोला क्षेत्र में बीते तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है, जिसके चलते करीब 250 घरों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। भीषण उमस और गर्मी के बीच लोग इनवर्टर और अन्य वैकल्पिक साधनों के सहारे किसी तरह रातें काट रहे हैं।
बिजली समस्या का कारण नेवातिन टोला वार्ड के सभासद पति मिराज ने बताया कि रजनी गुप्ता के मकान के आगे करीब 40 मीटर विद्युत तार खराब हो जाने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। लगातार बिजली न आने से क्षेत्र में पेयजल संकट भी गहरा गया है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और लोगों का दैनिक कामकाज भी ठप पड़ गया है। घरों में पंखे-कूलर बंद होने से बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.