लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: गोण्डा, संवाददाता। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध पटाखों के भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मोहल्ला पोर्टरगंज पथवलिया में तीन अलग-अलग मकानों पर दबिश देकर कुल 208 किलोग्राम पटाखे (सुतली बम एवं विभिन्न प्रकार के पटाखे) बरामद किए हैं। पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। बरामद पटाखों में 24 बोरियों एवं 03 कार्टून में रखे सुतली बम सहित विभिन्न कम्पनियों के माचिस बम, छुड़छुड़ी, अनार, जलेबी, चरखी, रॉकेट एवं अन्य प्रकार के पटाखे शामिल हैं। पटाखों के भण्डारण एवं बिक्री के सम्बन्ध में कोई वैध लाइसेंस अथवा अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी है । नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार मय पुलिस टीम क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था, रोकथाम जुर्म जरायम एवं संदिग्ध व्यक्ति...