लखनऊ, सितम्बर 8 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सपना गोयल की अगुवाई में मंगलवार को गोमती नगर स्थित फन रिपब्लिक में सनातनी महिलाओं के लिए आध्यात्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। इस अवसर पर एमएलसी पवन सिंह चौहान मुख्य अतिथि थे। सभी बुलाये गये दर्शकों को प्रसाद के रूप में लड्डुओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि भगवान राम के भक्त हनुमान, भारतीय परंपरा में भक्ति, सेवा, समर्पण, साहस, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा के अप्रतिम आदर्श हैं। इस अवसर पर नियमित सुंदरकांड के पाठ का संकल्प भी लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...