लखनऊ, जुलाई 8 -- Lucknow News: रोडवेज में बस ड्राइवर और कंडक्टर की कमी पूरी होने का नाम नहीं ले रही है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। गत 7 जुलाई को अधिकारियों की बैठक में अधिक से अधिक बसों का संचालन कराकर यात्रियों को सुविधा देने पर जोर दिया गया। इस दौरान लखनऊ में 170 बस कंडक्टर और 90 बस ड्राइवरों की कमी की रिपोर्ट रखते हुए बसें डिपो में खड़ी होने की बात कही गई। लिहाजा, चालक-परिचालकों के अभाव में तीन मार्गों पर बसों के फेरे कम होने से बेबस यात्रियों को अवैध वाहनों से सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। क्रू के अभाव में बसें डिपो पर खड़ी होने से लखनऊ से रायबरेली रूट पर 40 फेरे, बाराबंकी रूट पर 100 फेरे और अन्य मार्गों पर 90 फेरे कम लग रहे हैं। इसकी वजह से यात्रियों की दिक्कतें तो बढ़ी ही हैं, साथ ही कमाई पर भी असर पड़ रहा ह...