लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: सरोजनीनगर। बिजनौर थाना पुलिस ने महाकाल ज्वैलर्स में खरीदारी के दौरान जेवर चोरी करने वाले तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शमी जोशी करीब 17 माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम ने बताया कि न्यू गुडौरा, सेक्टर-ओ, मानसरोवर निवासी राजेश वाजपेयी ने 17 मार्च 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...