Lucknow News: 1688 उच्च प्राथमिक स्कूलों में मॉडल बनाकर सीखेंगे छात्र
लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: यूपी में 1688 परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थी आओ करके सीखें के माध्यम से रोचक ढंग से पढ़ाई कर सकेंगे। वैज्ञानिक मॉडलों, वाद्य यंत्र व खिलौने बनाना सीखेंगे। हर स्कूल को 40-40 हजार रुपये का बजट दिया गया है। कुल 6.75 करोड़ रुपये लर्निंग बाई डूइंग पर खर्च किए जाएंगे।बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को गतिविधियों पर आधारित शिक्षा देकर उन्हें रोचक ढंग से पढ़ाई कराने पर जोर दे रहा है। विद्यार्थियों को लर्निंग बाई डूइंग के माध्यम से मिट्टी परीक्षण, जल परीक्षण, दूरदर्शी टेलीस्कोप, एलईडी टार्च, सोलर कुकर, सोलर कार, प्लास्टिक की बोतल से खिलौना, गुड़ व मूंगफली की चिक्की बनाना, विद्यालय में औषधीय पौधों का उद्यान विकसित करना, फल व सब्जियों से अचार बनाना, कढ़ाई-सिलाई और मोबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.