लखनऊ, सितम्बर 11 -- Lucknow News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी 10 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे घर से बिना बताए निकल गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशोरी के लापता होने की जानकारी तहरीर के मुताबिक, किशोरी सुबह के समय घर से निकली थी। परिजनों को उम्मीद थी कि वह कुछ देर में वापस लौट आएगी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने पहले आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की। परिचितों और रिश्तेदारो...