लखनऊ, सितम्बर 27 -- Lucknow News: तीन दिनों तक लगातार व रविवार को छिटपुट बारिश के बाद गोमती नदी के जलस्तर में नौ सेंटीमीटर की मामूली बढ़त दर्ज की गई है। गऊघाट पर गोमती का जलस्तर बढ़कर 107.59 मीटर पहुंच गया है। यानी जलस्तर में नौ सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है। जबकि हनुमान सेतु बैराज पर लगे गेज पर 106.12 मीटर पानी का स्तर दर्ज किया गया। उधर गोमती के डाउन स्ट्रीम में इकाना स्टेडियम पर जलस्तर स्थिर है। सिंचाई विभाग के मुताबिक पीछे से आ रहे पानी के कारण फिलहाल चार से छह दिन जलस्तर इसी तरह बना रहेगा। सिंचाई विभाग लखनऊ खंड शारदा नहर के अधिशासी अभियंता मुकेश वैश्य ने बताया कि गऊघाट पर गोमती का जलस्तर में नौ सेंटीमीटर का बढ़ोत्तरी देखी गई है। शनिवार को 107.50 मीटर रहा जलस्तर बढ़कर रविवार सुबह 107.59 हो गया है। जो कि सामान्य से करीब दो मीटर ऊपर है。 यह ...