लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: लखनऊ की मोहनलालगंज तहसील के रायभानखेड़ा में प्रशासन और राजस्व विभाग भी मिलीभगत से भू-माफिया का खेल बेखौफ तरीके से चल रहा है। भू-माफिया यहां करीब 10 बीघे (2.598 हेक्टेयर) सरकारी बंजर जमीन पर अवैध कब्जा कर धड़ल्ले से प्लॉटिंग भी कर रहा है। बेखौफ प्रॉपर्टी डीलरों ने आम जनता की निजी जमीनों को भी इस अवैध प्लॉटिंग में घसीट लिया। स्थानीय प्रशासन के लचर रवैये के बीच शासन ने संज्ञान लेते हुए 10 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन निर्देश के 16 दिन बाद भी जांच प्रक्रिया फाइलों में ही सिमटी है। निजी जमीन भी हड़पी

अन्य महत्वपूर्ण मामले मामला गाटा संख्या 325मि (कुल रकबा 4.995 हेक्टेयर) का है, जिसमें दर्ज 2.598 हेक्टेयर सरकारी बंजर भूमि को भू-माफिया पूरी तरह डकारने की फिराक में हैं। इस सरकारी डाके का शिकार टेढ़ी पुलिया...