लखनऊ, जुलाई 20 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बिजली चोरी रोकथाम और लाइन लॉस कम करने के लिए सोमवार को लेसा की विभिन्न टीमों ने सघन रेड अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया।अमौसी जोन में दुबग्गा उपकेन्द्र क्षेत्र में मॉर्निंग रेड की गई। 35 संयोजनों की चेकिंग में 3 उपभोक्ता मीटर बाईपास कर चोरी करते मिले। शमशाद व अतहर अली, निवासी अमेठिया सलेमपुर दुबग्गा, मो. सैफ निवासी अमेठिया सलेमपुर दुबग्गा, राहत अली, निवासी अमेठिया सलेमपुर दुबग्गा के विरुद्ध धारा-135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। लखनऊ मध्य क्षेत्र के विक्टोरिया क्षेत्र में विशेष मॉर्निंग रेड के दौरान 2 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। शबनम और चुन्नी वाजपेयी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। गोमतीनगर क्षेत्र के उपकेन्द्र चिनहट के सेमर...