लखनऊ, नवम्बर 4 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने निराश्रित गौवंशों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सम्भल में दो तथा रायबरेली में 5 नवीन गौ संरक्षण केन्द्रों के निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में कुल दो करोड़ 80 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। प्रत्येक केन्द्र के निर्माण के लिए 40 लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।शासनादेश के अनुसार नवीन गौ संरक्षण केन्द्र की स्थापना सम्भल जिले के ग्राम बसला, विकास खण्ड पेवासा तथा ग्राम खेतापुर तहसील चंदौसी में की जाएगी। वहीं रायबरेली जिले में पांच नवीन गौ संरक्षण केन्द्रों की स्थापना तथा ग्राम सेहगोखनपुर, विकासखण्ड बछरॉवा (प्रथम), ग्राम सेहगोख...