Lucknow News: ''हजार गोली मारूंगा'', तरबगंज के भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
लखनऊ, अगस्त 8 -- Lucknow News: तरबगंज (गोंडा), संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले की तरबगंज तहसील से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय की जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने विधायक को एक हजार गोली मारने तक की बात कह डाली, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने विधायक के बेटे की तहरीर पर एक नामजद सहित 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधायक के बेटे का आरोप है कि उनके पिता की लगातार रेकी की जा रही है और उन्हें जान से मारने के लिए कुछ लोग घेराबंदी की साजिश रच रहे हैं। फिलहाल गोंडा जिले की तरबगंज पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है। जिला पंचायत सदस्य और विधायक के बेटे विनोद कुमार पांडेय ने शुक्रवार को इस संबंध में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार बेलसर नगर पंचायत के वार्ड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.