लखनऊ, नवम्बर 14 -- Lucknow News: -कोरियर कंपनी के नाम से आती है कॉल, लोकेशन के लिए कराते है नंबर डायल लखनऊ, संवाददाता। साइबर अपराध का तरीका हर तीन महीने में साइबर अपराधी बदल रहे है। पहले फर्जी कॉल सेंटर, फिर कस्टमर केयरिंग के नाम पर जालसाजी की जा रही तो अब फिशिंग व्हाट्सअप हैक ट्रेड चल रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साइबर क्राइम सेल में हर दिन व्हाट्सअप हैक की 5 से 7 शिकायतें आ रही है। तीन महीने में साढ़े तीन लोग व्हाट्सअप हैकिंग का शिकार कर हो चुके है, जबकि जागरूकता के चलते साइबर क्राइम सेल ने एक हजार से ज्यादा मोबाइल फोन के व्हाट्सअप को रिकवर कर उन्हें ठगने से बचाया है।

विशेष कोड से किया जा रहा है मोबाइल हैक स्पेशल कोड मोबाइल से कराकर डायल कराते है जालसाज साइबर क्राइम सेल के एक्सपर्ट का कहना है कि मोबाइल का व्हाट्सअ...