Lucknow News: 'ब्रज में रतन राधिका गोरी' पर झूमे श्रद्धालु, वृंदावन सा बना पंडाल
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- Lucknow News: ऐशबाग रोड स्थित डीएवी कॉलेज में चल रही श्रीमद्भागवत राधारमण कथा के तीसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास पुंडरीक गोस्वामी महाराज ने 'ब्रज में रतन राधिका गोरी...' भजन सुनाया तो पंडाल वृंदावन सा नजर आने लगा। भजन पर सैकड़ों श्रद्धालु खड़े होकर झूमने लगे। कथा से पहले श्रद्धालुओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान जी के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। इसके बाद महाराज ने 'हरे कृष्ण-हरे रामा' महामंत्र और 'राधा रमण हरि बोल' का संकीर्तन कराया। उन्होंने कहा कि कथा में हनुमान जी का विराजमान होना मंगलकारी है। वह व्यास से पहले आते हैं और आरती के बाद विदा होते हैं। उनकी उपस्थिति भक्ति और समर्पण का भाव जगाती है। पितृ पक्ष की एकादशी पर श्राद्ध का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि पितरों की तिथि पर श्राद्ध और ब्राह्मण भोजन अवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.