Lucknow News: 'नंद घर आनंद भयो...' के जयकारों से गूंजा लखनऊ
लखनऊ, सितम्बर 4 -- Lucknow News: भाद्रपद की पावन तिथि पर राजधानी लखनऊ पूरी तरह से श्रीकृष्ण भक्ति के रस में सराबोर नजर आई। क्या घर और क्या मंदिर, हर ओर बाल गोपाल के जन्मोत्सव का उल्लास, बधाइयों के स्वर और वैदिक मंत्रों की दिव्य गूंज छाई रही। नटखट माखनचोर के आगमन की खुशी में रात तक मंदिर जयकारों से गुंजायमान रहे और श्रद्धालु कान्हा के मनमोहक रूप की एक झलक पाने के लिए देर रात तक झूमते-गाते रहे। मंदिरों में शाम से ही 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के उद्घोष गूंजते रहे। जन्मोत्सव से पहले भक्तों ने आकर्षक झांकियों के दर्शन किए, महिलाओं ने सोहर व भजन-कीर्तन गाए और पूरा शहर देर रात तक कान्हा के जन्मोत्सव के उल्लास में डूबा रहा। यह भी पढ़ें- Etah News: नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की पुलिस लाइंस मंदिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.