लखनऊ, सितम्बर 1 -- Lucknow News: सरोजनीनगर दक्षिण (द्वितीय मंडल) की बंगला बाजार में मंगलवार को आयोजित 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने लोगों से सीधा संवाद कर उनकी जनसमस्याएं सुनी। क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित के विषयों पर चर्चा की। 21 सेक्टरों के सेक्टर संयोजकों और बूथ अध्यक्षों से संवाद किया। इस दौरान सड़क-नाली, आर्थिक मदद, सीवर-जलभराव, बिजली, सोलर व स्ट्रीट लाइट, पेयजल, पेंशन, आवास, रोजगार, शिक्षा समेत जनसमस्याओं से जुड़े 98 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज का युग डिजिटल शिक्षा का है। बच्चों को कम्प्यूटर, डिजिटल शिक्षा और एआई जैसी उभरती तकनीकों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 'चाय पर चर्चा' केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधा...