Lucknow News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा परिणाम में फर्जीवाड़ा पर मुकदमा
लखनऊ, जुलाई 2 -- Lucknow News: यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिखित परीक्षा परिणाम में फर्जीवाड़ा करने वाले इंस्टा के दो यूजर के खिलाफ हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपियों ने भर्ती परीक्षा के परिणाम की शॉर्ट लिस्ट को लेकर भ्रामक रील और मैसेज सोशल मीडिया पर वॉयरल किया है। उप्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से होमगार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम 28 जून को जारी किया गया था। भर्ती बोर्ड के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह की ओर से हुसैनगंज कोतवाली में फर्जीवाड़ा पर एफआईआर दर्ज कराई है। उपेंद्र के मुताबिक इंस्टा पर rahul_rajput_7088 आईडी से अभ्यर्थी सौरभ अस्थाना के परिणाम को लेकर भ्रामक जानकारी साझा की गई। इंस्टा यूजर ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि अभ्यर्थी का चयन शार्ट लिस्ट में नहीं हुआ है। इसके अलावा दूसरे इंस्टा यूजर amitkushwahthakur15...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.